Fastblitz 24

जौनपुर पुलिस का एक्शन: शांति भंग के आरोप में 17 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

जौनपुरजनपद की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जौनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें किशन चौहान (ग्राम बंजारेपुर), संतप्रसाद नागर और रमेश नागर (दोनों ग्राम विझवार सागर), और करन नागर (ग्राम नैपुरा) शामिल हैं। इन सभी को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

पूरा पढ़िये 👇

थाना खुटहन पुलिस ने भी पांच व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महन्थ राम, लल्लन राम, लल्लू राम, शुभम (सभी ग्राम जमीन धमौर खास) और राजवन्त प्रसाद (तिसौली) शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना शाहगंज पुलिस ने सबसे अधिक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जावेद और सगीर अहमद (एराकियाना), सुनील गौतम और उनकी पत्नी सुनीला, अनील और उनकी पत्नी पूनम (सभी मडवामोहिद्दीनपुर), कमलेश यादव (बहिरापार) और धर्मेन्द्र कुमार गौतम (अम्बेडकरनगर भादी) शामिल हैं। इन सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज