Fastblitz 24

केराकत पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2500 रुपये नगद बरामद

जौनपुर: केराकत थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल और 2500 रुपये नगद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को शाम करीब 4:43 बजे बेलहरी में हुई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामआसरे बिंद (25), पुत्र रजई बिंद, निवासी खर्गसेनपुर, थाना केराकत के रूप में हुई है। आरोपी के पास से UP65 BU 0170 नंबर की मोटरसाइकिल और एक रिंच का थैला भी बरामद किया गया है। यह सामान चोरी का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि रामआसरे बिंद के खिलाफ पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। उसे संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय सहित निरीक्षक विजयशंकर यादव, उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, उप निरीक्षक श्रीराम सिंह और कई हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज