Fastblitz 24

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर: जफराबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

जफराबाद थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित आरोपी लाडनपुर तिराहे से हाईवे की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेश चौहान उर्फ छेदी, निवासी समोपुर खुर्द, थाना जफराबाद बताया।

पूरा पढ़िये 👇

पुलिस ने शैलेश चौहान की तलाशी ली, तो उसके पास से सम्बंध धाराओं से संबंधित एक चोरी की डिस्कवर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP62BQ0523) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

शैलेश चौहान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, उसके खिलाफ चोरी के अलावा पॉक्सो एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसी धाराओं में भी मामले दर्ज हैं।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह और कांस्टेबल अली अहमद व संदीप कुमार शामिल थे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज