जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र के एक गाँव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

यह घटना करीब दो महीने पहले की है। बड़ौना गाँव का निवासी हिमांशु (पुत्र रामसबद), बीबीगंज चौकी क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि हिमांशु ने दो महीने तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पूरा पढ़िये 👇


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु और उसकी माँ आरती देवी (पत्नी रामसबद) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
शुक्रवार सुबह, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली निरीक्षक दीपेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु और उसकी माँ आरती देवी को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
Author: fastblitz24



