Fastblitz 24

जफराबाद पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 7 किलो गांजा बरामद

जौनपुरजफराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने के लिए जौनपुर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेलवे स्टेशन से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर नाकेबंदी की।

पूरा पढ़िये 👇

कुछ ही देर में पुलिस ने सामने से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अंजय यादव (पुत्र लल्लन यादव) निवासी हरिपुर, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया और धनंजय यादव (उर्फ धर्मपाल, पुत्र दीनानाथ यादव) निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया बताया।

तलाशी लेने पर, दोनों के पास से अलग-अलग प्लास्टिक की बोरियों में 7 किलोग्राम अवैध गांजे के 7 बंडल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सम्बंध धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज