Fastblitz 24

वरिष्ठ समाजसेवी मनोज अग्रहरी बने श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के जिलाध्यक्ष

जौनपुर: श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी मनोज अग्रहरी को समिति का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। यह बैठक हुंडई कार शोरूम सभागार पचहटिया में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न सामाजिक और कायस्थ संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

अपनी नई जिम्मेदारी पर मनोज अग्रहरी ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें भगवान चित्रगुप्त की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि वे समाज द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने आगामी 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी जनपदवासियों को आमंत्रित किया। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे बारीनाथ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, ओलंदगंज से होते हुए रूहट्टा स्थित मंदिर तक जाएगी।

पूरा पढ़िये 👇

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट ने जोर देकर कहा कि भगवान चित्रगुप्त सिर्फ एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे समाज के भगवान हैं क्योंकि वे सभी का लेखा-जोखा रखते हैं। उन्होंने कहा कि हर धर्म और समुदाय के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शोभायात्रा के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने भी इसी बात पर बल दिया कि भगवान की कोई जाति नहीं होती, वे सभी के लिए समान हैं। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव दीनू भइया ने विश्वास जताया कि मनोज अग्रहरी के नेतृत्व में समिति और मजबूत होगी और जिले में सभी समुदायों की एकता की मिसाल कायम होगी।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष अग्रहरि और संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव भी मौजूद थे। राजेश कुमार बच्चा भैया एडवोकेट ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love