Fastblitz 24

खंबे से बांध कर नाबालिग युवक की बेरहमी से पीटाई

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव में सोमवार की दोपहर नाबालिग युवक को खंबे से बांधकर बेरहमी से पीटने का विडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि किसी बात से नाराज होकर एक व्यक्ति ने उस नाबालिग युवक को पकड़ लिया और लेजाकर उसे इस बारिश के मौसम में बिना सोचे समझे बिजली के खंबे से बांध दिया। खंबे से बांधने के बाद बनयान और हॉफ पैंट पहने व्यक्ति ने नाबालिग युवक को एक पतले और ठोस डंडे सेे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति गांव वालों के सामने ही उस नाबालिग युवक को करीब 10 मिनट तक पीटता रहा और गांव वालों की भीड़ तमाशा देखती रही। फिल्हाल नाबालिग को पीटने का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि नाबालिग ने कोई अपराध किया है तो इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए या नाबालिग को बेरहमी से पीटना चाहिए। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज