Fastblitz 24

आकाशिय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर में बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशिय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। मालूम हो कि सुल्तापुर गौर निवासी लालमणी का 15 वर्षीय पुत्र किशन व उसी क्षेत्र के गांव निवासी निवासी गुड्डू का 12 वर्षीय पुत्र अतुल बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सडक के किनारे स्थ्ति पोखरे में मछली मारने गए हुए थें कि तेज बारिश के दौरान कड़ती हुई बिजली की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों नाबालिग बच्चे मुसहर बस्ती के बताए जा रहें हैं। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश को अपने कब्जे में लेते हए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बच्चों की असमस मृत्यू होने से गांव समेत परिजनों में मातम छा गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज