जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोसाईपुर नेवदा गांव में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग 4 बजे की है। उक्त गांव निवासी अरविंद कुमार चौहान की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला को उपचार के लिए मड़ियाहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान हालत बिगड़ती गई। चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात्रि लगभग 9रू30 बजे की मृत्यु हो गई। चिकित्सक के अनुसार महिला ने की शासन खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।

Author: fastblitz24



