जौनपुर। मछलीशहर पुलिस ने फर्जी कागजात बनाकर अपले ही भाई के नाम पर मकान पर नौ लाख रुपये का लोन लिया। इस मामले में एडीजी वाराणसी के निर्देश पर उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला थाना लाइन बाजार क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी जितेंद्र गुप्त ने दर्ज कराया था।

जितेंद्र ने बताया कि उनका मूल निवास कस्बा खिंसुवा खास मछलीशहर है। उन्होंने अपने भाई अनिल के साथ मिलकर 1997 में एक जमीन खरीदी थी। दोनों भाइयों ने अपने खर्चे से उस पर मकान और दुकान का निर्माण कराया। इसी दौरान जितेंद्र को हृदय संबंधी बीमारी के कारण जौनपुर शहर आना पड़ा। इलाज के लिए पैसे की कमी के चलते जब उन्होंने अपने मकान पर लोन लेने के लिए यूनियन बैंक की शाखा मछलीशहर का रुख किया, तो उन्हें पता चला कि उनके मकान पर पहले से ही शक्ति इंटर प्राइजेज के नाम से नौ लाख रुपये का लोन लिया गया है।


Author: fastblitz24



