Fastblitz 24

कॉल पर कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बताकर एडीओ से ठगी का प्रयास

 

जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के एडीओ पंचायत को अज्ञात कॉल पर एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बताकर ठगी का प्रयास किया। आरोपी ने सुबह खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को कॉल कर कहा कि वह कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का पीआरओ है और कैबिनेट मंत्री का थाने के पास आने का कार्यक्रम है। थाने के पास सफाई करवा दें। उन्होंने एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर का नंबर दे दिया। जिसके बाद उसने एडीओ पंचायत को फोन किया।

एडीओ पंचायत के मुताबिक फोन करने वाले ने बताया कि मंत्री का पीआरओ है। बीडीओ ने नंबर दिया है। आप सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर जफराबाद थाने के सामने सफाई करवा दीजिए। मंत्री का कार्यक्रम है। उसके बाद उस व्यक्ति ने एडीओ पंचायत को फिर फोन किया और बोला कि अगर आपके परिवार का कोई लड़का हो तो बताइएए डीएम ऑफिस में एक पद रिक्त है। उसे रखवा दूं। मंत्री ने कहा कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराएं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज