सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव की विचारधारा ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को दी नई दिशा,
7 जुलाई तक चलेगा वृहद पौधारोपण अभियान

जौनपुर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जौनपुर में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। नगर के मंगलम लॉन में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने न केवल केक काटकर खुशियां मनाईं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मिशन 2027 को लेकर एक बड़ा संदेश भी दिया।



111 पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने 11 किलो का भव्य केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 111 पौधों का वितरण भी किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जनपद के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
पीडीए को जोड़कर मजबूत हो रही समाजवादी विचारधारा
अध्यक्षता करते हुए राकेश मौर्य ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के महानायक अखिलेश यादव ने प्रेम और अपनापन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संविधान की रक्षा, भाईचारे और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
2027 में पीडीए सरकार बनाने का लक्ष्य
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ ‘पीडीए’ सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, लालचंद यादव लाले, शकील अहमद, रमापति यादव, महावीर यादव, डॉ. शिवजीत यादव, संदीप यादव समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: fastblitz24



