Fastblitz 24

लाइट लगी पतंग को उडाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले तीन गिरफ्तार

 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की पुलिस ने ड्रोन की अफवाह फैलाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से जिले के कई अलग अलग क्षेत्रों में ड्रोन से चोरी की घटना को लेकर लोग काफी परेशान थें और साथ ही वह सभी रात भर जाग कर निगरानी कर रहें थें। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने नीली एलइडी लाइट लगी हुई पतंग को उडाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अफवाह फैलने के मामले में इन तीन युवको के नाम सामने आयें हैं जिनका नाम नन्दलाल राजभर पुत्र गोरेलाल राजभर, दीपक राजभर पुत्र श्यामनारायन राजभर, रवि प्रकाश राजभर पुत्र सीताराम राजभर बताया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज