जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले को हवालात की हवा खिला दिया और उसकी चालान भी की गई है। मामला कुछ इस प्रकार का है कि सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे सिपाह मोहल्ला निवासी हिमांशु मौर्य बियर लेने पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित दुकान पर गया हुआ था। काफी देर तक सेल्समैन को आवाज दी लेकिन सेल्समैन ने जब दुकान नहीं खोली तब वह वही अंधेरे में भटक रहा था। कुछ देर बाद स्थानी लोगों से उसका झगड़ा हो गया और हिमांशु ने 112 पर डायल कर पुलिस को लूट की सूचना दे दी। जैसे ही इस घटना की जानकारी शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह को लगी वह चौकी प्रभारी सुनील यादव को साथ लेकर जांच में जुठ गयें। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा की हल्की सी कहा सुनी हुई थी। लेकिन उसने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस के गुमराह करने के साथ हलकांन कर दिया था। शहर कोतवाल ने झूठी सूचना देने के कारण युवक को हवालात की हवा खिला दी। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले का चालान कर दिया है।

Author: fastblitz24



