Fastblitz 24

बीमारी से मौत हुई या साजिश रचकर की गई हत्या

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में 75 साल के बुजुर्ग की शादी के बाद सुहागरात के दूसरे दिन मौत का मामला देश भर में वायरल हो रहा है। कुछमूछ गांव निवासी संगरू 75 ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी अनारी की एक साल पहले मौत हो जाने के बाद कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर निवासी 35 वर्षीय मनभावती से खुद की देखरेख के लिए विवाह कर लिया। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर पहुंचे भतीजों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया और हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि संगरू के पास दौलत और संपत्ति की कमी नहीं थी इस लिए संपत्ति के लिए उनकी साजिश के तहत हत्या कर दी गई। बता दें कि शादी के दिन वायरल विडियों में साफ देखा जा सकता है कि संगरू तो बहुत खुश नजर आ रहें थें लेकिन उनकी पत्नी मनभावती के चेहरे पर खुशी की जगह आक्रोश नजर आ रहा था। यह शादी भी रिश्तेदारों ने करवाई थी। सूत्र बताते हैं कि संगरू को कोई बीमारी नहीं थी। इस वायरल घटना को लेकर लोगों के बीच अलग अलग चर्चा चल रही है। बुजुर्ग दूल्हे संगरू की मौत का कारण तभी पता चल सकेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज