जौनपुर। पुलिस लाइन में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा और देशसेवा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष एवं मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इन महान नेताओं ने अपने सिद्धांतों व कर्मों से देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन एवं विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारीए विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी एवं प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।


Author: fastblitz24



