जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के डोमपुर गांव में गुरूवार की रात गस्त के दौरान पुलिस की चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसी थाना क्षेत्र के डोमपुर गांव में त्यौहार के चलते बदलापुर थाने की पुलिस शुक्रवार की देर रात 2 बजे अपनी सरकारी वाहन से गस्त कर रही थी कि कुछ दूर जाते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलटी गई। इस घटना में उसमें सवार पुलिस बाल.बाल बच गई। बता दें कि पुलिस की वाहन गहरे गड्ढे के कारण रात को नहीं निकल सकी जिसे सुबह के समय क्रेन बुलवा कर निकलवाया गया।

Author: fastblitz24



