Fastblitz 24

चोरी की मोबाईल फोन के साथ मोबाईल चोर गिरफ्तार

 

जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस टीम ने एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि वादी शशिकांत गुप्ता पुत्र जमादार गुप्ता भकुरा थाना सरायख्वाजा ने थाने में में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने की पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर मामले की जाँच प्रारंभ की। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को मंगल गौतम पुत्र रामदुलार गौतम निवासी अतरही थाना सरायख्वाजा को आनापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जाँच की जा रही है। फिल्हाल पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए युवक चोर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज