Fastblitz 24

अवैध मेथिलीनडाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन के साथ चार गिरफ्तार

 

जौनपुर। बदलापुर पुलिस व एएनटीएफ बाराबंकी की पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ मेथिलीनडाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो तीस ग्राम अवैध मेथिलीनडाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन मादक पदार्थ, पांच एण्ड्रायड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

एएनटीएफ टीम बाराबंकी व थाना बदलापुर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 अक्टूबर की शाम को मिरशादपुर ओवरब्रिज सर्विसलेन के पास से दो मोटरसायकिल सवार चार तस्कर अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी खिजिरपुर थाना करण्ड़ा जनपद गाजीपुर, कौस्तुभ मणि दुबे पुत्र रामदरश दुबे निवासी ग्राम बसन्त पट्टी थाना करण्ड़ा जनपद गाजीपुर, रितेश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम चांदपुर थाना लाइनबाजार, अभिषेक सिंह उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी ग्राम बसन्तपट्टी थाना करण्ड़ा जनपद गाजीपुर को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से अवैध एक किलो तीस ग्राम अवैध एमडीएमए मादक पदार्थ और पांच एण्ड्रायड मोबाइल व दो मोटर साईकिल बरामद करते हुए चारों मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में थाना बदलापुर में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही आगे की कारवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज