Fastblitz 24

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पलटी ट्रैक्टर, 11 लोगों की मौत

 

मध्यप्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 बच्चियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली तालाब में गिर गईए जिसमें करीब 20.25 लोग सवार थे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के ही उज्जैन में हुए इसी तरह के हादसे में 2 बच्चों की जान चली गई और 4 लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसे हुए। ये हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिवार वालों को 4.4 लाख रुपये की सहायता राशि देने और घायलों को इलाज मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज