जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते एक किशोरी पर गरम दाल फेकने से वह झुलस गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। सुंगुलपुर गांव निवासी श्यामनारायन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी गुड्डू से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार के सुबह गुड्डू और उनके परिवार की आरती और गीता देवी, श्यामनारायन के दरवाजे पर आये और गरम दाल फेक दिया। जिससे कि वह झुलस गई। पुलिस ने गुड्डू सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है।

Author: fastblitz24



