जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के अचानकगर पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से तीन महिलाएं व कई अन्य छात्राएं घायल हो गई हैं। ज्ञात हो कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कुछ छात्राएं दिवाली की छुट्टी मनाने अपने घर जा रही थी कि उसी समय ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकलवा कर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Author: fastblitz24



