Fastblitz 24

ऑटो पलटने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। जिले के थाना बरसठी क्षेत्र में अचानकगर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल महिला की उचपार के दौरान मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र के अचानकगर पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से तीन महिलाएं व कई अन्य छात्राएं घायल हो गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कुछ छात्राएं दिवाली की छुट्टी मनाने अपने घर जा रही थी कि उसी समय ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकलवा कर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ऑटो अनियत्रित होकर पलटने से दो महिलाए और दो छात्राए घायल हो गई, जिसमें एक गम्भीर महिला को गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज