मेन्यू

लोड हो रहा है...

सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की मिसाल

FAST BLITZ 24 |  REPORT

​

अन्नदान ही सबसे बड़ा दान, इससे मजबूत होती है सामाजिक समरसता: जौनपुर में CRO अजय अंबष्ट

 राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने पितरों की याद में बांटे भोजन पैकेट; 11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा

​“भूखे को अन्न और प्यासे को पानी देने से बड़ा कोई दान नहीं है। जब हम अपने पूर्वजों की स्मृति में समाज के हर तबके तक भोजन पहुंचाते हैं, तो इससे न केवल आत्मिक शांति मिलती है बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी नई मजबूती मिलती है।”

 

​जौनपुर (Fast Blitz 24)।

​यह प्रेरणादायी विचार अपर जिलाधिकारी (सीआरओ) जौनपुर अजय अंबष्ट ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद द्वारा आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। पितरों की पावन स्मृति में ‘अन्नदान महादान संकल्प’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन पैकेट वितरित किए गए।

​11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से ही हमें निरंतर जनसेवा के कार्य करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें उन्होंने समस्त जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने का विनम्र अनुरोध किया।

​ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव (प्रिंसिपल साहब) ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के निस्वार्थ आयोजनों से समाज में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

​सामाजिक कार्यों के प्रति संगठन प्रतिबद्ध

​कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि उनका संगठन भविष्य में भी लगातार ऐसे सामाजिक व मानवीय कार्य करता रहेगा।

​सफलतापूर्वक आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान

​आयोजन को सफल बनाने में शहर के प्रमुख समाजसेवियों, पत्रकारों और प्रबुद्धजनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​मुख्य रूप से राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भैया), डॉ. सलिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव (रोशन जी), लखन श्रीवास्तव, डॉ. गणतंत्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव (पत्रकार), मनीष श्रीवास्तव (बच्चा), धनंजय श्रीवास्तव (राजन), राजेश किशोर श्रीवास्तव (राजू), विनीत श्रीवास्तव, आलोक बृजेश वर्मा, सोमेश श्रीवास्तव, अश्विनी अस्थाना, अभिलव श्रीवास्तव, लालबहादुर यादव (नेपाली सभासद), विजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, सुधाकर श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सुमति श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव (दीपक), प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव (दीपक पत्रकार, PTI), अंकित श्रीवास्तव (पत्रकार), मनोज श्रीवास्तव (एडवोकेट), अजय श्रीवास्तव (अज्जू), राजीव कुमार, मंगल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव (सिपाह), अनिल बबलू श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन, आर.पी. श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अतुल मिश्रा, गौतम यादव एवं अनूप यादव का सराहनीय योगदान रहा।

​Fast Blitz 24 — खबरें सबसे तेज़, सबसे सटीक।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय