जौनपुर। मिशन शक्ति फेज पांच अभियान के अन्तर्गत बालिका एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाई गई ह।। जिले के होली चाइल्ड एकेडमी सिनियर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 12 की बालिका को एक दिन के लिए शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया, जिसमें उनके द्वारा महिला सम्बन्धित तीन प्रकरणो को सुना गया और उनके प्रकरणो को निस्तारित किया गया और महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए में कार्वयाही के लिए दिशा निर्देश दिया। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए महिलाओ को आगे आने के लिए प्रत्येक फील्ड में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया गया और महिला की सुरक्षा के लिए महिला सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जानकारी दी गई।

Author: fastblitz24



