जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर में गौ तस्करी का विरोध करने पर सगे पिता ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। पिता के हमले से बेटी के चेहरे पर गहरी चोटें आईं और टांके लगाने पड़े।

पीड़िता का आरोप है कि निजामपुर पुलिस चौकी में शिकायत की तो चौकी इंचार्ज ने गाली देकर भगा दिया। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर रागनी अपनी बड़ी बहन के साथ पहुंची और पिता सतीराज पर जान से मारने और घर से निकालने के आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि पिता अपने साथी के साथ मिलकर गौ तस्करी और बछड़ों को कसाई को बेचने का काम करता है और उनके परिवार को लगातार धमकियां देता है, जिससे परिवार भयभीत है।


Author: fastblitz24



