Fastblitz 24

हत्या कर लाश को झाड़ी में फेकने के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के थाना सुजानगंज की पुलिस ने ग्राम बाबूगंज, फत्तूपुर में हत्या कर लाश को झाड़ी में फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।

पुलिस ने इस हत्या के मामले में थाने पर पंजीकृत मामले को लेकर त्रिवेणी पाठक व राजाराम को शनिवार के दिन बेलवार पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू को दोनों की निशादेही पर बरामद किया और कार्यवाही करते हुए पकड़े गयें दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय भेज दिया।

घटना का विवरण

मृतक बसन्तू पाल उम्र करीब 52 वर्ष निवासी हरीपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर झाड़ फूक का कार्य करता था। सत्तन की पत्नी को बच्चा लगभग 10 वर्षो से नही हो रहा था जिसके लिए सत्तन ने अपनी पत्नी की झाड़ फूक मृतक बसन्तू पाल से कराई थी। उन्होंने मृतक को झाड़ फूँक के नाम पर काफी पैसा दे दिया था, फिर भी झाड़ फूँक से कोई लाभ न होने पर दोनों अपना दिया हुआ पैसा माँगा थें। उसी के विवाद में दोनों ने झाड़ फूँक करने वाले सोखा मृतक बसन्तू पाल की चाकू से गला रेतकर निर्जन स्थान पर हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज