जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी पोस्ट औरही में एक युवक का अवैध असलहे के साथ हर्ष फायरिंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी थाना क्षेत्र के औरही निवासी जितेंद्र यादव उर्फ नागे नामक युवक पर खुलेआम हाथ में असलहे को लेकर घुमते हुए फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया से पुलिस को दी। फिल्हाल सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है।

Author: fastblitz24



