जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शस्त्र प्रदर्शन करने के मामले में इसी क्षेत्र के भुडकुडहाँ निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल युवक की फोटो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शस्त्र प्रदर्शन करने वाले युवक ऐहतेशाम पुत्र हिसामुद्दीन को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चअधिकारियों के यहाँ प्रेषित की जा चुकी है।

Author: fastblitz24



