Fastblitz 24

हत्या के मामले में नाबालिग युवक गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के जलालपुर पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 25 अक्टूबर को वादिनी ने थाने पर लिखित तहरीर देते हुए नाबालिग व उसके पिता पर गाली देते हुए राड व डंडे से मारने पीटने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर 7 नबवंर को ग्राम खलिफ्ता महिमापुर मार्ग पर अपचारी को औघड़ बाबा मन्दिर के पास रेलवे अण्डर बृज के नीचे से नाबालिग युवक को पुलिस हिरासत लेते हुए कार्यवाही में जुट गई है। पूछताछ में बाल अपचारी द्वारा जुर्म स्वीकर करते हुए बार बार गलती के बारे माफी मांगते हुए कहा कि मै और मेरे पिता ने अपने ही गांव के रहने वाले वादिनी व उसके पिता को पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डण्डे व राड से मारा था जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love