जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर का अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार के दिन सोशल मीडिया पर नगर के लाइन बाजार क्षेत्र के मीरपुर निवासी राजन बिंद पुत्र धर्मेंद्र बिंद का अवैध पिस्टल के साथ फोटो वायरल हो गया, जिसे हिस्ट्रीशीटर बताकर वायरल किया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



