Fastblitz 24

माली में पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण

 

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को माली में पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। यह जानकारी फ्रांस की समाचार एजेंसी AFP को माली की एक सुरक्षा एजेंसी और अपहृतों की कंपनी के प्रतिनिधियों ने दी है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी भारतीय कोबरी इलाके में काम करते थे, जहां वे एक विद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने पांचों भारतीय इंजीनियरों के अपहरण की पुष्टि की है और कहा है कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को तत्काल राजधानी बमाको भेज दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि जिन लोगों का अपहरण किया गया है, वो इंजीनियर हैं, लेकिन हमारे पास फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है।

हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि अपहरण के पीछे अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। आपको बता दें कि माली में इस समय सैन्य जुंटा का शासन है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में कई तख्तापलटों के बाद सत्ता का कंट्रोल अपने हाथों में ले रखा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love