जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुर चौराहे पर जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने व्यापारी के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी एक व्यापारी अपनी दुकान चलाता है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर कुछ अज्ञात बदमाश वहां लाठी डंडे के साथ पुहंचें और हमला कर व्यापारी के बेटे को पिटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। व्यापारी और उसकी पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Author: fastblitz24



