Fastblitz 24

स्कार्पियो की टक्कर से बीकॉम के छात्र की मौत

 

जौनपुर। वाराणसी, लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हौज पाही गांव के समीप एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय बीकॉम छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हौज पाही गांव निवासी प्रकाश चौहान पुत्र फूलचंद चौहान का भांजा विशाल चौहान पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र चौहान निवासी करंजाकला थाना सरायख्वाजा बचपन से ही अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह टीडी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

शुक्रवार की सुबह विशाल किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान हाईवे पर वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थेए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद स्कार्पियो चालक कुछ दूरी पर अंडरपास के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love