जौनपुर। जिले में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान तीलकधारी सिंह इण्टर कालेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 901 वाहनों का चालान किया गया। गुरूवार को प्रभारी यातायात ने यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज मे 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया और शहर में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया।

हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया। साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 901 वाहनों का चालान किया गया।


Author: fastblitz24



