शाहजहांपुर. भाजपा विधायक बाबूराम पासपान की स्कॉर्पियो गाड़ी एक ई-रिक्शा से टकरा जाती है। इस पर गाड़ी का इंडिकेटर का शीशा टूट जाता है। शीशा टूटने पर विधायक ई-रिक्शा चालक से चार हजार रुपये का जुर्माना मांगते हैं। वहीं, उनके इस व्यवहार का वहां मौजूद लोग विरोध करते हैं और हंगामा शुरू कर देते हैं। मामला बढ़ता देख भाजपा विधायक चुपचाप मौके से भागने में अपनी भलाई समझते हैं और भाग जाते हैं।

वायरल हो रहा वडियो सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे का बताया जा रहा है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर कहीं जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर के तिकुनिया चौराहे पर अपना ई-रिक्शा लेकर खड़े छत्रपाल से उनकी तेज रफ्तार गाड़ी टकरा गई। इससे विधायक की गाड़ी का इंडिकेटर टूट गया। टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी को रोक दिया और ई-रिक्शा चालक से चार हजार रुपये मांगने लगा। ई-रिक्शा चालक ने कहा कि मेरी गलती नहीं है, इस पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान भड़क गए। विधायक का व्यवहार देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और उनका वीडियो बनाने लगे।


हंगामे में एक युवक ने पूछा कि आप कहां के विधायक हैं, इस पर उन्होंने कहा कि आप से क्या मतलब है। इस पर युवक ने कहा कि जितना नुकसान हुआ है हम चंदा जुटाकर दे रहे हैं, आपका व्यवहार ठीक नहीं है। वहीं, लोगों का कहना है कि हम लोग ही इनको जिताकर भेजते हैं और ये लोग ऐसा व्यवहार करते हैं।
Author: fastblitz24



