अमेरिका. बुधवार को भारत, चीन समेत कई देशों के 32 संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम से जुड़े होने के आरोप में प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी किया है। बयान में कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइलों और अन्य हथियारों के आक्रामक विकास को रोकना है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका आज ईरान, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, भारत और अन्य क्षेत्रों में स्थित 32 संस्थानों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। ये ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उत्पादन में सहायता देने वाले विभिन्न आपूर्ति नेटवर्कों से जुड़े हैं।

Author: fastblitz24



