जौनपुर। नगर की कोतवाली पुलिस ने डी.8 गैंग के सदस्य को हिरासत में लेकर चालान न्यायलय कर दिया है। शुक्रवार को उप निरीक्षक मंजय यादव मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पेण्डिंग विवेचना, जाँच प्रार्थना पत्र एवं थाना क्षेत्र के गैग के सदस्यो के सत्यापन एव उनके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम मे डी गैंग.8 के सदस्य उमेश उर्फ मोनू उर्फ संदीप पुत्र मनोहर लाल सेठ निवासी हमाम दरवाजा थाना कोतवाली उम्र 43 वर्ष जो घर पर मौजुद है तथा अपने आस पास के व्यक्तियो को डरा धमका रहा है तथा उसके पूर्व के आपराधिक कृत्यो के डर से जनता का कोई भी व्यक्ति उसका सामना करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है उसके कृत्यो से आम जन मानस में भय व्याप्त है तथा लोगो मे रोष व्याप्त है जनता के व्यक्तियो को उसके डर पर अंकुश लगाने हेतु तथा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु डी गैग .8 के सदस्य उमेश उर्फ मोनू उर्फ संदीप उपरोक्त को उसके घर से हमराहीयान की मदद से शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत एवं अपराध की रोकथाम हेतु अभियुक्त उमेश उर्फ मोनू उर्फ संदीप उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर चालान न्यायालय किया।

Author: fastblitz24



