जौनपुर। जिले में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान हरिहर सिंह इंटरनेशनल स्कूल वाजिदपुर मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया है। यातायात पुलिस ने पुरे जनपद में यातायात नियमों का उलंघन करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 756 वाहनों का चालान किया।

शुक्रवार के दिन प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान हरिहर सिंह इंटरनेशनल स्कूल वाजिदपुर में 350 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी ने अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 756 वाहनों का चालान किया गया।


Author: fastblitz24



