Fastblitz 24

युवक को लाठी डंडे व लात घूसों से मारने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनुपुर बाजार में कुछ अज्ञात दबंगों युवक को लाठी डंडे से पिटने के बाद लात घूसों से मारने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियों शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र के रतनपुर बाजार में किसी विवाद को लेकर बाजार में आए एक युवक को करीब 5 से 6 की संख्या में आए युवकों ने आचानक लाठी डंडो से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं घायल युवक जब जमीन पर अचेत गिर पड़ा तो उन बदमाश युवकों ने लात घूसों से उसे मारना शुरू कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पिटता हुआ देखकर एक महिला व पुरूष वहां पहुंचें और उन बदमाशों को तुरंत वहां से हटा दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज