Fastblitz 24

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार छात्राएं घायल

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला ब्लाक के सामने रविवार को दोपहर में शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की कार ने चार छात्राओं को टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से निकिता, सोहाना, अदिति सिंह और एकता गुप्ता नामक यह चार छात्राएं घायल हुई हैं। चारों एनएएम की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह अपने छात्रावास से बाहर किसी निजी काम से बाजार जा रही थी कि शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चारों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से एकता एवं सुहाना का पैर फैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love