जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के करगैल ग्राम में तीन लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के करगैल ग्राम निवासी छोटू सिंह, जोखन सिंह और सुनील सिंह ने अज्ञात बदमाशों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश लाठी डंडो के साथ आएं और हम तीनों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई हैं। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद घायल हुए तीनों व्यक्तियों ने इस घटना के बारे में बयान देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बातचीत के दौरान पुलिस ने बताया कि हमलावर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल्हाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हमलावर बदमाशों के पकड़ में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने हमला किस कारण किया।

Author: fastblitz24



