बांग्लादेश. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) आज, सोमवार को अपना फैसला सुना रहा है। शेख हसीना के खिलाफ पिछले साल छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसमें दोषी ठहराए जाने पर हसीना को मौत तक की सजा तक हो सकती है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) आाज, सोमवार को अपना फैसला सुना रहा है। शेख हसीना के खिलाफ पिछले साल छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसमें दोषी ठहराए जाने पर हसीना को मौत तक की सजा तक हो सकती है।

बांग्लादेश के आईसीटी जज ने अपने फैसले में कहा कि ढाका यूनिवसिर्टी के वाइस चांसलर के बयान से खुलासा होता है कि शेख हसीना ने प्रदर्शनकारी छात्रों को मारने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि शेख हसीना ने ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों को ‘रजाकार’ कहा। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे। शेख हसीना ने कहा था कि इन प्रदर्शनकारियों को फांसी पर लटकाया जाएगा। शेख हसीना पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा है क हसीना ने नफरत भरे भाषण दिए और शकील नाम के एक सहयोगी से फोन पर बातचीत में उससे अपने खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़े 226 लोगों की हत्या करने को कहा। अदालत ने जोर देकर कहा कि उनकी टिप्पणियां अपमानजनक और हिंसा भड़काने वाली थीं।


Author: fastblitz24



