मेरठ . शाहीन के पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. हर समय उसपर नजर रखी जाती है. शाहीन पर ये नजर कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति राजेश ही रखता है. शाहीन ने जब ये बात पुलिस को बताई तो एक पाल के लिए पुलिस भी उसकी बात सुनकर चौक गई. सवाल ये है कि आखिर कोई पति अपनी पत्नी पर 24 घंटे नजर क्यों रखना चाहता है? शाहीन का ये भी कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता है.ये पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर से सामने आया है. पीड़ित पत्नी का कहना है कि राजेश ने पूरे घर में कैमरे लगा रखे हैं. उसपर हर समय नजर रखी जाती है. पति समय-समय पर उसके साथ मारपीट भी करता रहता है. हाल ही में पति ने उसे इतना मारा कि वह बुरी तरह से घायल हो गई. शाहीन कोलकाता में बार गर्ल के तौर पर काम करती थी. 3 साल पहले उसकी मुलाकात कोलकाता में ही राजेश नाम के युवक से हुई थी. दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. राजेश पटना का रहने वाला था. दूसरी तरफ शाहीन मेरठ की ही रहने वाली थी. शादी के बाद दोनों मेरठ आ गए.

Author: fastblitz24



