धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं. अब ये यात्रा अपने समापन पर है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा मथुरा-वृंदावन में पहुंच चुकी है. बता दें कि इस यात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ लाखों की संख्या में लोग, सेलिब्रिटी, सिंगर और क्रिकेटर भी जुड़े हुए हैं. इसी के साथ संत समाज के लोग भी भारी संख्या में इस पदयात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ नजर आ रहे हैं.

अब इस पदयात्रा से जुड़ी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में संभल के पूर्व सीओ रहे और वर्तमान में फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, उसी दौरान की है, जब वह बाबा बागेश्वर के साथ चल रहे थे और उनकी सुरक्षा संभाल रहे थे


Author: fastblitz24



