जौनपुर। जिले की थाना लाइन बाजार पुलिस ने युवती का अपहरण करने के मामले में जिला बरेली के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। युवक युवती का अपहरण करने के बाद उसे अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले को लेकर थाना लाइन बाजार पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस मामले को लेकर नगर के टीडी काॅलेज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द यादव मय के साथ पीड़ित युवती को बरामद करते हुए अपहरण करने वाले बरेली जिले के थाना हबड़ी ग्राम चुरैला निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर कार्यावाही कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Author: fastblitz24



