Fastblitz 24

पुलिस कर्मियों को शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़

 

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मंगलवार परेड की सलामी लेने के बाद निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़ लगवाया और ड्रिल कराया गया। मंगलवार के दिन अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड पर की परेड की सलामी लेने के बाद तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए ड्रिल कराया गया। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया। उसी दौरान आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओआर किया गया व अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love