तुर्की ने अपने ड्रोन रक्षा उद्योग में एक बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। तुर्की के एक टेस्ट में अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल (UCAV) बायरकटर किजिलेल्मा ने अमेरिका के F-16 लड़ाकू विमान को कामयाबी के साथ हिट करने की बात कही है। बायकर के ड्रोन ने कथित तौर पर सिम्युलेटेड एयर-टू-एयर एंगेजमेंट किया। इसमें एक तेजतर्रार F-16 फाइटर को 30-मील की प्रभावशाली रेंज पर लॉक किया गया और उसे वर्चुअल डायरेक्ट हिट किया गया।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेस्ट तुर्की एयरफोर्स F-16 के साथ किया गया। इसके जरिए तुर्की ने स्वदेशी रडार, मिसाइलों और डेटा सिस्टम को इंटीग्रेट करके मॉडर्न एरियल कॉम्बैट को डिफाइन करने के लिए किजिलेल्म की तैयारी को दिखाया है। यह तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगन के लिए बड़ी सफलता है, जो देश के रक्षा उद्योग को बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं।


Author: fastblitz24



