जौनपुर। आजमगढ़.वाराणसी मार्ग पर डोभी गोनौली गांव के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रक ने फाटक का बूम तोड़ दिया। इस घटना में ट्रेन संचालन से संबंधित एलएस वायर भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 9रू40 बजे हुई। जौनपुर से औड़िहार जा रही गोंदिया.बरौनी एक्सप्रेस के सिग्नल मिलते ही डोभी स्टेशन के पास गोनौली रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू किया। तभी आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक रेलवे बूम से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बूम टूटकर ट्रेन को बिजली आपूर्ति करने वाली एलण्एसण् वायर से जा भिड़ा। इसके परिणामस्वरूप तेज धमाके के साथ बूम और वायर दोनों टूट गए। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गेटमैन ने तुरंत डोभी स्टेशन मास्टर और वाराणसी रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।


औड़िहार आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ओवरहेड इक्विपमेंट टीम ने रात 11 बजे तक क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर दीए जिससे ट्रेन संचालन फिर से शुरू हो सका। शुक्रवार सुबह लगभग 12 बजे तक टीम ने पास के पिलर पर लगे टेढ़े ब्रैकेट को भी सीधा कर दिया। आरपीएफ निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि गेटमैन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 160;1द्ध के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वाहन मालिक को नोटिस भेजकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Author: fastblitz24



