
काठमांडू. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को देश के लोगों, मीडिया और प्रोफेशनल्स को सुरक्षा देने के लिए अपनी पार्टी के तहत एक नई सुरक्षा यूनिट बनाने की घोषणा की है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार की नाकामी को देखते हुए नेशनल वॉलंटियर सर्विस बनाई गई थी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (CPN-UML) का यह कदम सितंबर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद ओली के इस्तीफे के लगभग दो महीने बाद आया है। यह कदम दक्षिणी नेपाल में CPM-UML कैडर और युवा प्रदर्शनकारियों के बीच दो दिनों तक चली झड़पों के बाद भी आया है। इसीलिए सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या केपी शर्मा ओली अपनी सेना बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं?


Author: fastblitz24



